बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान अजय कुमार रवि उम्र 22 साल निवासी ग्राम बसेरा थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया थाना शंकरगढ़ की 9 अक्तूबर 2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2025 माह जनवरी में ग्राम बसेरा का अजय पिता गजाधर उम्र 24 साल ग्राम बसेरा थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर जो ड्राईवरी का काम करने शंकरगढ़ आकर प्रार्थिया के घर में रहकर वाहन चलाने का काम करता था. जिससे प्रार्थिया की बातचीत होती थी. अजय 20 मार्च 2025 को अपने घर चला गया था इसके पति के मोबाईल में अपने मोबाईल से इसके बारे में उल्टा सीधा बात करता था. मना करने पर इसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुये गाली गलौज देता था.
आरोपी के द्वारा प्रार्थिया के नहाने बाद कपड़ा बदलने की अश्लील विडियो कहीं से निकालकर इसके मोबाईल मे डालकर इसे बदनाम कर रहा है और गलत गलत मैसेज लिखकर इसके मोबाईल में डाला है. मना करने पर गाली गलौज करता है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ सदर धारा का जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान उक्त आरोपी घटना दिनांक से लगातार अपने सकूनत से फरार चल रहा था. मुखबीर से खबर मिली कि उक्त आरोपी अपने गांव में आकर रह रहा है. इस खबर पर हमराह स्टाफ के जाकर उसके घर को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया. आरोपी के खिलाफ जुर्म का सबूत पाये जाने पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया.
जुर्म करना कबूल करने पर आरोपी अजय कुमार रवि पिता गजाधर रवि उम्र 22 साल साकिन बसेरा खुर्द चौकी डिण्डो थाना त्रिकुण्डा जिला बलरापमुर (छग) को 21 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर विधिवत इस अपराध क्र- 141/2025, धारा- 296,351 (2), 79 बीएनएस एवं 67,67 (ए) आईटी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
आरोपी
अजय कुमार रवि पिता गजाधर रवि उम्र 22 साल साकिन बसेरा खुर्द चौकी डिण्डो थाना, त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर गंज छग
2026-07-22











