रायपुर : पी एल वाय शा हिन्दू शा प्रा एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बैरन बाजार मे बिदाई समारोह का आयोजन किया गया. प्रधान पाठक श्रीमती महमुदा खान, व्याख्याता एजाज सर और अशोक वर्मा का सेवानिवृत पश्चात् शाला परिवार द्वारा समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का प्रारम्भ सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया.
सेवानिवृत शिक्षकों के उनके सेवा के योगदान एवं उपल्बधियों के बारे में बताया गया. अपने जीवन का एक लम्बा समय स्कूल और वहां के छात्रों को दिया और समर्पण व निष्ठा के साथ कार्यों का वहन किया. प्राचार्य अशोक सिंह परिहार द्वारा सेवनिवृत शिक्षकों को उनके शैक्षिक कार्य काल को उत्कृष्टता के साथ पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं. राजीव वर्मा द्वारा सेवनिवृत शिक्षकों को उनके अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं. संकुल समन्वयक जुबैर नौशाद एवं पूर्व माध्यमिक शाला की प्रभारी प्रधान पठिका हेमलता सांगवाई द्वारा सेवनिवृत शिक्षकों के साथ एक साथ शालेय कार्यों को सामंजस्य बिठाते हुए सफलता के साथ मिलजुल कर पूरा किए. इस पर प्रकाश डाला गया.
सेवनिवृत शिक्षकों एवं व्याख्याता द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया. सेवनिवृत शिक्षकों को एक एक पौधे, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह संस्था की और से भेंट किया गया. कार्यकम का संचालन डॉ शिप्रा बेग द्वारा किया गया. कार्यक्रम के अंत मे शिक्षिका अंजना दुबे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया.
2026-07-27











