रायपुर के होटल क्लार्क इन में धूमधाम से मनाया गया पूर्व छात्राओं का पुनर्मिलन समारोह, डिग्री गर्ल्स कॉलेज बिलासपुर के 1985-89 बेच का रीयूनियन

Spread the love

रायपुर : डिग्री गर्ल्स कॉलेज बिलासपुर के बेच 1985-89 बेच का रीयूनियन समारोह, रायपुर के होटल क्लार्क इन में धूमधाम से मनाया गया. इस बेच के पूर्व छात्राओं का पुनर्मिलन समारोह का सफलतम एवं गरिमामय आयोजन रायपुर में निवास कर रही पूर्व छात्राओं द्वारा किया गय. पुरानी यादों को सहेजना और नई यादों को फिर एक खूबसूरत मोड़ देना इसका प्रमुख उद्देश्य था. बहुत दूर दूर से छात्राओं ने इस रीयूनियन मे हिस्सा लिया बहूत उमंग और उत्साह के साथ, देहरादून, पुणे, इंदौर, बिलासपुर, धमतरी, कोरबा से पूर्व छात्राओं द्वारा समारोह मे अपनी उपस्थिति दी और कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई.
उपस्थित लोगों ने इस समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन श्रेय डॉ शिप्रा बेग, डॉ आभा शर्मा, मंजू केडिया और सीमा शर्मा को दिया. अथक प्रयास से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जमकर तारीफ हुई.

Author