रायपुर/अभनपुर/टोकरो : रायपुर जिला के टोकरो गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया. जब चौकीदार की लाश संदिग्ध हालत में तालाब के पास मिली. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है. यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के टोकरो गांव का है
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक परमेश्वर सिदार पिता जलसिंग सिदार उम्र 30 साल निवासी ग्राम तोरला, जिला बरगढ़ (ओडिशा) पिछले करीब 6 महीने से ग्राम टोकरो स्थित तालाब में चौकीदारी का काम कर रहा था. मंगलवार को उसका शव तालाब के पास संदिग्ध हालत में मिला. जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई.
घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
फिलहाल मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
2026-08-04











