52 परियों की सजी महफिल में राजिम पुलिस की एंट्री, लाखों का जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, मोबाइल-ताश की गड्डी समेत नगद जब्त

Spread the love

गरियाबंद/राजिम : पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना राजिम क्षेत्र के ग्राम तरीघाट में जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से अड़हत्तर हजार छह सौ नगद, 4 मोबाइल फोन कीमत चालीस हजार और 52 पत्ती ताश सहित कुल एक लाख अठारह हजार छः सौ का सामान जब्त किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजिम पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम तरीघाट में खुले स्थान पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है.
इस खबर के मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया.
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम -: भोला वर्मा, संतोष साहू, लीलाराम मारकण्डे, संतोष यादव, गजेश साहू एवं गुलाब साहू निवासी ग्राम तरीघाट, थाना राजिम, जिला गरियाबंद बताया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से- अड़हत्तर हजार छह सौ नगद, 4 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
आरोपी –
भोला वर्मा पिता नमेन्द वर्मा उम्र 36 साल
संतोष साहू पिता स्व भोजराम साहू उम्र 39 साल
लीलाराम मारकण्डे पिता दुसुराम मारकण्डे उम्र 39 साल
संतोष यादव पिता रामविशाल यादव उम्र 45 साल
गजेश साहू पिता स्व.दाउलाल साहू उम्र 37 साल
गुलाब साहू पिता चमरू साहू उम्र 40 साल
सभी निवासी ग्राम तरीघाट थाना राजिम जिला गरियाबंद

Author