गृहमंत्री के गृहग्राम में बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित परिजनों पर गंभीर आरोप, देर रात घर में घुसकर 71 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग पति पत्नी से मारपीट. FIR दर्ज

Spread the love

कबीरधाम : गृहमंत्री विजय शर्मा के गृहक्षेत्र की बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी उपर बुजुर्ग दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि विजय लक्ष्मी तिवारी और उनके दामाद से जुड़े लोगों ने बुजुर्ग दंपति के साथ घर में घुस कर बेरहमी से मारपीट की है. जिसमें बुजुर्ग पति-पत्नी दोनों के हाथ टूट गए हैं. जबकि सिर में भी गहरी चोट लगने की बात सामने आई है. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने के आरोप हैं.
पीड़ित परिवार के सदस्य रवि कुमार शुक्ल का आरोप है कि 5 अगस्त की रात लगभग 10 बजे बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी अपने बड़े दामाद विक्की दुबे और अपने बेटे वाशु तिवारी के साथ घर में घूसकर 71 साल के लकवा मरीज पिता को नाली में फेक फेक कर मारा गया. साथ ही मां का हाथ तोड़ दिया और घर के अन्य सदस्यों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई. परिवार का दावा है कि मारपीट का पूरा वीडियो साक्ष्य के रुप में उनके पास है.
महिला नेत्री उपर FIR दर्ज
पीड़ित परिवार द्वारा महिला नेत्री उपर रसूख़ के चलते लगातार मानसिक प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी, विक्की दुबे , वासु तिवारी के उपर FIR दर्ज कर ली है. फ़िलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच में जुट गई है.

https://www.instagram.com/reel/Dbu_-qYp9Ei/

Author