गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए 57 मवेशियों को अवैध तरीके से ओडिशा ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से 57 मवेशी बरामद किए गए हैं. और अदालत के आदेश से आरोपी हेमलाल खैरवार को जेल भेज दिया गया है. दुसरा आरोपी फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त 2026 को पुलिस को खबर मिली कि बिरनीबाहरा जंगल के रास्ते दो लोग मवेशियों को डंडे से हांकते हुए ओडिशा ले जा रहे हैं. इस खबर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 20 बछिया, 20 गाय और 17 बछड़े समेत कुल 57 मवेशियों को पैदल ले जाते हुए दो लोग दिखाई दिए. पुलिस को देखकर एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. जबकि दूसरे आरोपी हेमलाल खैरवार उम्र 50 साल निवासी उलटपारा गोंदलाबाहरा, थाना छुरा, जिला गरियाबंद को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6(1) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया. आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी को अदालत के सामने पेश किया गया.
आरोपी
हेमलाल खैरवार उम्र 50 साल निवासी उलटपारा गोंदलाबाहरा, थाना छुरा, जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़
2026-08-11











