गरियाबंद : हरेली तिहार के दिन मैनपुर थाना क्षेत्र के भाटीगढ़ गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. एवन साय ध्रुवा उम्र 28 साल का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
मिली जानकारी के मुताबिक एवन साय हरेली तिहार के मौके पर भेरवा डाली लेकर खेत में पूजा करने के लिए गया था. इसी दौरान किसी अज्ञात कारणों से उसने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी. हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया. इसकी वजह का फ़िलहाल खुलासा नहीं हो पाया है.
घटना की खबर मिलते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
मृतक घर का इकलौता बेटा बताया जा रहा है. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
2026-08-12











