जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में महावीर कोलवासरी से 19.75 टन कोयला गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दो ट्रकों में कुसमुंडा खदान से कोयला लाया गया था. तौल के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर दोबारा वजन कराया गया. जिसमें एक ट्रक में 7.05 टन और दूसरे में 12.70 टन कोयला कम पाया गया.
कुल 19.75 टन कोयले की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 02/2025 के तहत BNS की धारा 316(4) एवं 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया गया था. पुलिस लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी. मुखबिर की खबर पर पुलिस ने राकेश कुमार यादव उर्फ सीट, उम्र 24 साल और जावेद खान, उम्र 23 साल निवासी पाली चौकी नैला को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों द्वारा जुर्म कबूल किए जाने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
2026-08-13











