बलौदा बाजार : भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की खबर मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की. ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की पहचान दीनदयाल रजक उम्र करीब 28 साल के रूप में हुई है.
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और वह किस ट्रेन की चपेट में आया. घटना के पीछे की असल वजह भी अभी सामने नहीं आई है. भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत की असल वजह का खुलसा हो सकेगा.
2026-08-16











