डैम में मछली पकड़ने गए युवक की मिली लाश, गैरेज मैकेनिक की जलाशय में डूबने से मौत की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बालोद : मंगलवार सुबह बालोद जिले से लगे गोंदली जलाशय भैसबोर्ड में मछली पकड़ने गए एक युवक की लाश मिलने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम मोनू देवांगन उम्र 25 साल है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेशे से गैरेज मैकेनिक भैंसबोड़ निवासी मृतक मोनू देवांगन रामनिवास देवांगन उम्र 25 साल को मिर्गी की बीमारी थी और उसका इलाज भी चल रहा था. सुबह वह गोंदली जलाशय के डुबान क्षेत्र में सुबह करीब 10:30 बजे मछली पकड़ने गया था. जहां अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा. जिसकी वजह से मृतक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी मे चला गया. और उसकी डुबकर मौत हो गई.
सुबह कुछ ग्रामीणों ने लाश को पानी के ऊपर तैरता देख कोतवाली पुलिस को खबर दी मौके पऱ पुलिस ने पहुंच कर बॉडी को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मौके से बाइक पॉवर एक्सल भी बरामद की गई है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.

Author