बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर jila me सकरी क्षेत्र के बटालियन रोड में रहने वाली महिला और उसके 12 साल के बेटे के बीच विवाद हो गया. तब मां ने अपने बेटे को गालियां दी. इसे देख पिता ने बेटे और अपनी पत्नी को समझाइश दी. इसी से नाराज होकर महिला ने अपने पिता को बुला लिया. आते ही ससुर ने अपने दामाद पर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है. मामले में पति-पत्नी दोनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,
मिली जानकारी के मुताबिक सकरी के बटालियन रोड पर रहने वाले शैलेंद्र नवरंग रोजी-मजदूरी करते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार को उनकी पत्नी अपनी 12 साल के बेटे को गालियां दे रही थी. उनका बेटा भी अपनी मां को जवाब दे रहा था. जब शैलेंद्र घर पहुंचा तो उसने बेटे और पत्नी को समझाइश देकर शांत रहने के लिए कहा. इसके बाद सोमवार की सुबह भी मां-बेटा झगड़ा करने लगे. तब युवक ने अपनी पत्नी और बेटे को समझाइश देकर शांत रहने के लिए कहा. इसी बात को लेकर महिला ने अपने मायके में कॉल कर पिता रामलोचन बंजारे को बुलाया.
आते ही उसने अपने दामाद शैलेंद्र को गालियां दी. इसका विरोध करने पर उसने दामाद शैलेंद्र के गले में ब्लेड से हमला कर दिया. इससे शैलेंद्र लहूलुहान हो गया. मोहल्ले के लोगों ने उसे किसी तरह बचाया.
इसके बाद घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया. घायल का सिम्स में इलाज चल रहा है. इधर महिला ने भी पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है. दोनों पक्ष की शिकायत पर सकरी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.
2026-08-18











