नाबालिग छात्रा को अश्लील भेजा वीडियो, न्यूड फोटो का बनाया दबाव, विरोध करने पर फेल करने की दी धमकी, आरोपी गुरुजी आशीष गिरफ्तार, मोबाइल जप्त

Spread the love

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है. सरकारी स्कूल में 10वीं पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को आरोपी शिक्षक अश्लील फोटो और वीडियो भेजता था. इतना ही नहीं छात्रा को मैसेज कर आपत्तिजनक फोटो भेजने का दबाव बना रहा था. छात्रा के विरोध करने पर आरोपी शिक्षक ने फेल करने की धमकी दी थी. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी शिक्षक का नाम आशीष मंडल है.
जानिए पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बांदे थाना क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की है. आरोपी का नाम आशीष मंडल उम्र 30 साल है. और स्कूल में गणित का टीचर था. 10 वीं कक्षा की पीड़िता छात्रा ने पुलिस को बताया कि स्कूल में 16 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने गणित की एक्स्ट्रा क्लास (अतिरिक्त कक्षा) ली थी. इस दौरान शिक्षक ने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया. इसके बाद से शिक्षक अश्लील वीडियो और फोटो भेजने लगा. छात्रा का आरोप है कि इसी बीच शिक्षक ने अश्लील फोटो-वीडियो भेजने का दबाव बनाया. छात्रा ने जब विरोध किया तो शिक्षक ने फेल करने की धमकी दी.
शिक्षक गिरफ्तार
शिक्षक की हरकतों से परेशान छात्रा ने घटना की शिकायत अपने परिजनों से की. परिजनों ने फौरन थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज करवाया. पीड़िता छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया. साथ ही आरोपी शिक्षक का फोन भी जब्त किया गया. बांदे थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 75, पोक्सो एक्ट की धारा 12 और आईटी एक्ट की धारा 67 ए के तहत जुर्म दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया है. साथ ही मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है.

Author