रायपुर : राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर रक्षाबंधन के दिन हुए दर्दनाक हादसे में खारून नदी में डूबे युवक का शव करीब 30 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. युवक अपने परिवार के साथ बहन की अस्थियां विसर्जित करने महादेव घाट पहुंचा था. इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव और भंवर की चपेट में आकर डूब गया. मृतक की पहचान युधिष्ठिर सारंग के रूप में हुई है. घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित महादेव घाट की है
मिली जानकारी के मुतबिक युधिष्ठिर रक्षाबंधन के दिन परिवार के सदस्यों के साथ अपनी बहन की अस्थियां लेकर खारून नदी पहुंचा था..अस्थि विसर्जन के दौरान वह एनिकट के पास पानी में उतरा और अचानक भंवर में फंस गया. देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया.
30 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
युवक के डूबने की खबर मिलने के बाद्द एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की. नदी की गहराई और टीम ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया. करीब 30 घंटे की तलाश के बाद युधिष्ठिर का शव नदी से बरामद किया गया.
शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में मातम पसर गया. बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे परिवार पर एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा. जिस दिन परिवार बहन को अंतिम विदाई देने पहुंचा था. उसी दिन भाई भी हादसे का शिकार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
2026-08-30











