महिला/पुरुष नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड समारोह पुलिस महानिरीक्षक के सानिध्य में सम्पन्न, नव आरक्षकों ने ली उत्कृष्ट सेवा की शपथ -मेघा तिवारी

Spread the love

रायपुर : पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS), माना के परेड ग्राउंड में शनिवार को 76वें सत्र के महिला एवं पुरुष नव आरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (अजाक) बालाजी राव सोमावार और संस्था प्रमुख व पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की उपस्थिति में कुल 642 नव आरक्षकों (208 महिला व 434 पुरुष) ने उत्कृष्ट सेवा की शपथ ली.
रायपुर की जर्नलिस्ट मेघा तिवारी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि सोमावार ने कहा कि प्रशिक्षण सदैव तराशने की प्रक्रिया है और उन्होंने प्रशिक्षुओं को तैयार करने वाले इनडोर-आउटडोर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षकों की सराहना की. संस्था प्रमुख माहेश्वर नाग ने प्रतिवेदन में बताया कि प्रशिक्षण के जरिए जवानों को विभागीय दक्षता के साथ समाज के प्रति जवाबदेह बनाया गया है. परेड व प्लाटून का नेतृत्वदीक्षांत परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रानू राज (कोरबा) व टूआईसी चितरंजन बघेल (जांजगीर-चांपा) ने किया.
01 से 16 तक की प्लाटूनों का नेतृत्व खिलेश्वर कुमार (दुर्ग), पीयुष कुमार सेन (बालोद), पुरण कुमार (बालोद), राजा बाबू (कोरबा), विष्णु ठाकुर (सूरजपुर), गरिमा सिदार (रायगढ़), सावित्री (MCB), गायत्री साहू (बालोद), उन्नति केंवट (बिलासपुर), पूजा कश्यप (बिलासपुर), विरेन्द्र मीनपाल (बालोद), वेदप्रकाश निषाद (बालोद), संजय पैकरा (सूरजपुर), हरीलाल चौहान (रायगढ़), रंजीत वर्मा (बेमेतरा) और संदीप कुजूर (कोरबा) ने किया.
प्रमुख सम्मान व प्रशिक्षणऑलराउंड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी में पुरुष वर्ग से प्रभु कुमार (जशपुर) प्रथम व महिला वर्ग से अंजली (मुंगेली) द्वितीय रहीं. विषय, अनुशासन व विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गुलशन कुमार, जितेश कुमार, मानसी, प्रेम कुमारी, ओमेश्वरी, मोनिका, गरिमा सिदार, प्रियंका यादव, परमजीत सिंह नेताम, प्रभु कुमार, शिव कुमार यादव, दीपक वर्मा, करन कुमार राकेश, राकेश भगत, श्याम सुंदर, यशवंत कुमार राठौर, अंजली, नविता सोनी, गितिका वीरसूर्या, कोमल प्रसाद, नरोत्तम, शिवा, लोकेश कुमार, लोकेश, परमेश्वर सिंह, तुलेश कुमार यादव, जानकी साहू, गीतू सोरठे, शांति उरांव, सीमा तुर्किया, सरिता कुमारी, हेमसागर गुप्ता, भारती यादव, रीता व भगत कुमार पटेल को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए.
प्रदेश के विभिन्न जिलों व इकाइयों के जवानों को कानून, पुलिस विज्ञान, अपराध शास्त्र, कंप्यूटर, साइबर क्राइम, नक्सल समस्या व शहीदों के विषयों के साथ पीटी, योग, अनआर्म कॉम्बेट, ऑब्स्टेक्ल, रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग, स्लैदरिंग व आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया.
अंत में उप पुलिस अधीक्षक अर्चना चौधरी, द्वारा मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारीगण, सम्मानिय अतिथीगण, पत्रकार बधुंओ, गणमान्य नागरिकगणो एवं परिजनों पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, माना रायपुर परिवार की ओर से आभार प्रकट किया.

Author