बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा को शनिवार को राज्यपाल ने उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित करते हुए सम्मानित किया। इस सम्मान प्राप्ति के बाद प्रथम जिला आगमन पर क्षेत्र के कांग्रेसियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता ने उनका जगह जगह स्वागत किया। इसी कड़ी में आज रविवार को बालोद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने फूलों का गुलदस्ता एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया।
आपको बता दें के छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा आयोजित ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ और पंचम विधानसभा के विधायकों के लिए आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम सहित कैबिनेट के अन्य मंत्रीगण उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में सत्तापक्ष की विधायक संगीता सिन्हा और प्रतिपक्ष की विधायक रंजना दिपेंद्र साहू को वर्ष 2022 का उत्कृष्ट विधायक सम्मान और विधायक धर्मजीत सिंह को पंचम विधानसभा के जागरूक विधायक सम्मान से नवाजा गया।










