सीएम हाउस में चली बैठक:कांग्रेस गांव से शहर तक 15 दिन में क्या करेगी… बैठक में बना रोडमैप

Spread the love

सीएम हाउस में मंगलवार को तकरीबन छह घंटे चली बैठक में कांग्रेस ने गांव से लेकर शहर तक आने वाले 15 दिन में चलाए जाने वाले कार्यक्रम का रोडमैप तैयार किया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ कई मंत्रियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक के बाद सीएम भूपेश ने कहा कि सभी बड़े नेताओं के साथ आगामी तैयारियों पर बातचीत हुई है। उन्होंने साफ किया कि अभी निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्ति पर कोई बात नहीं हुई।

बल्कि चुनाव में जीत-हार के फैक्टर, मुद्दे, गांव-किसान-युवाओं पर चर्चा हुई है। दरअसल कांग्रेस इन 15 दिनों के भीतर सभी विधानसभा में बूथ स्तर तक अभियान चलाने की तैयारी में है। इसमें राज्य सरकार की योजनाओं के साथ केन्द्र सरकार की नाकामियों को भी उजागर किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव तथा वरिष्ठ रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया आदि मौजूद थे।

भाजपा के बयानों का सच बताएंगे
विधानसभा के भीतर अवि‌श्वास प्रस्ताव के दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को अपने पक्ष में करने भाजपा ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इनकी सच्चाई भी लोगों को बताई जाएगी।

 

Author