सीकर रैली में बोले PM मोदी- गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं

Spread the love

सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत कुछ दिनों से बीमार हैं, इस वजह से कार्यक्रम में नहीं आ पाए। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार के राजस्थान के सीकर क्षेत्र के शेखावटी दौरे पर विवाद हो गया दरअसल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया कि इस कार्यक्रम में उनका भाषण हटा दिया गया। जिस पर पीएमओ ने जवाब देते हुए लिखा कि हमने तो आपको बुलाया था लेकिन आपके ऑफिस ने आपके इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर मना कर दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय अशोक गहलोत जी, प्रोटोकॉल के मुताबिक हमने आपको विधिवत आमंत्रित किया था. आपके भाषण का समयय भी निर्धारित किया था. लेकिन, राजस्थान सीएमओ ने कहा कि आप इस कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे।

 

Author