निगम के मेयर राज किशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 76 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया है। घंटाघर मैदान में हुए कार्यक्रम में मेयर ने सीएम से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, सामुदायिक भवन के कार्यों के लिए 63 करोड़ रुपए की जरूरत है। सिविल कार्यों के लिए 13 करोड़ रुपए की मांग की गई है। इस राशि से मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत कार्य कराए जाने हैं। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही कार्यों की मंजूरी देने का आश्वासन दिया।










