बूढ़ा महादेव मंदिर से आज निकलेगी पालकी यात्रा

Spread the love

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की धर्म राजधानी कवर्धा में सोमवार भगवान भोलेनाथ की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर से शाम 4 बजे पालकी यात्रा निकलेगी। यह यात्रा मंदिर से निकलकर यूनियन चौक, करपात्री चौक, सराफा लाइन, ऋषभदेव चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, वीरस्तंभ चौक होते हुए मां महामाया मंदिर पहुंचेगी।

समिति के सदस्य सौरभ शर्मा, उमंग पांडेय ने बताया कि अंबेडकर चौक में भारतमाता प्रतिमा स्थल के पास भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती और भस्म आरती की जाएगी। उक्त यात्रा में महिलाएं कलश लिए शामिल होंगी। यात्रा के दौरान अखाड़ा का प्रदर्शन होगा।

 

Author