बस में किराया देकर जाना पड़ता था स्कूल, साइकिल मिलने से होगी सुविधा

Spread the love

शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मनोरा की छात्राओं को साइकिल बांटी गई। कक्षा नवमीं की 83 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क साइकिल दी गई है। साइकिल पाकर छात्राएं खुश नजर आईं। पहले आसपास के गांवों की छात्राओं को बस या आटो में स्कूल जाना पड़ता था। इससे छात्राओं को घंटों बस का इंतजार करना पड़ता था। इससे समय अधिक लगता था। साथ ही किराया देना पकड़ता था। अब साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल पहुंचने में सहूलियत होगी।

साथ ही पढ़ाई के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। ग्राम खोंगा निवासी छात्रा अंजली नेहा, मोनिका ने बताया कि पहले बस में पढ़ाई करने स्कूल जाना पड़ता है। इससे पैसे ज्यादा लगते थे। अब साइकिल मिलने से किराया की बचत होगी। साथ ही समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे। इस मौके पर प्राचार्य आरबी निराला, संशोधन मिंज, एमपी एक्का, शिवचरण भगत, नूतन साहू, सुमित लाल, विकास प्रधान, सत्यम माझी, मनीष कुंज, दिनेश पटेल, जगनारायण बैरागी, मीनाक्षी श्रीवास्तव, रामप्रसाद जायसवाल, आशुतोष शर्मा, एम बंजारे, मधुबाला कैथवास, ग्रामीण रामदीन विमल, बिरसु राम सहित स्कूली छात्राएं मौजूद थी।

 

Author