विधायक प्रवास कार्यशाला योजना के अंतर्गत बालोद जिले के तीनों विधानसभा संजारी बालोद विधानसभा में अमनौर विधानसभा के विधायक कृष्ण कुमार मंटू, लोहारा विधानसभा में प्रणव यादव, गुंडरदेही विधानसभा के रामपुकार सिंह आठ दिवसीय प्रवास पर पहुंचे।
पहले दिन विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बैठक, सोशल मीडिया समीक्षा, विधानसभा एवं टोली के साथ भोजन, विधानसभा दीवाल पेंटिंग अभियान, अनौपचारिक बैठक, सोशल मीडिया के साथ बातचीत, विचार परिवार के सदस्यों के साथ भोजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सबसे पहले विधायक कृष्ण कुमार ने भाजपा जिला कार्यालय में बालोद विधानसभा के मुद्दों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर अपेक्षित नेताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा की।
विधानसभा एवं मंडल स्तर पर सोशल मीडिया एवं आईटी टीम के प्रदर्शन की समीक्षा, सामान्य मेल-मिलाप के साथ दोपहर का भोजन, वॉल पेंटिंग अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़ना, सामाजिक संदेश देना, मौजूदा राजनीतिक हालात पर रणनीतियों पर चर्चा की।
आगामी चुनाव के लिए सोशल मीडिया का लाभ उठाने पर चर्चा के माध्यम से प्रथम दिवस के व्यवस्थापन कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, विधानसभा प्रभारी प्रीतेश गांधी, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, यज्ञदत्त शर्मा, छगन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष विस संयोजक राकेश छोटू यादव, उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू मौजूद रहे।









