टिफिन बम के साथ एक नक्सली हुआ गिरफ्तार

Spread the love

डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने सर्चिंग के दौरान एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। गिरफ्तार नक्सली माओवादी संगठन में कड़ेनार जनताना सरकार अध्यक्ष है, जिसका नाम पत्तू ताती उर्फ पप्पू है। मंगलवार को उसे बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया।

डीआरजी और सीआरपीएफ 85वीं बटालियन के जवान 21 अगस्त को कड़ेनार, घुमरा, चेरकंटी और भोगामगुड़ा गांव की ओर गश्त पर निकले थे। इस दौरान उन्हें देखकर नक्सली भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। उसके पास रखे थैले से जवानों ने 1 टिफिन बम, 2 डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, सेप्टि फ्यूज, 3 जिलेटिन स्टीक, 2 बैटरी और बिजली वायर जब्त किया है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि वह एक स्थाई वारंटी है। थाने में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

 

Author