घोषणा पत्र के लिए जनता के दरवाजे पर भाजपाई

Spread the love

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती देने लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। साथ ही शहर की गलियों में घूम-घूमकर, डोर टू डोर पहुंचकर चुनावी घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव भी मांग रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता अपने साथ एक सुझाव पेटी भी रखे हुए हैं। जनता लिखित में अपना सुझाव दे रही है। जिसे पेटी में डाला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इन सुझावों को जल्द ही राजधानी रायपुर भेजा जाएगा। भाजपा के नेता इन्हीं सुझावों के माध्यम से चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेंगे। यह केवल जगदलपुर विधानससभा में ही नहीं बल्कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। भाजपा के अलावा कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ की जनता से सुझाव मांगा है। इधर, जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं का बस्तर दौरा भी लगातार हो रहा है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि, विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जनता के सुझाव से ही तैयार किया जाएगा। भाजपा यह विधानसभा चुनाव जनता के मत से जनता के आशीर्वाद से लड़ेगी। विजय संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार बनाएंगे। साथ ही अभी कांग्रेस की नाकामी को जनता को गिनाएंगे।

 

Author