दिल्ली मेट्रो अक्सर चर्चा में रहती है क्योंकि यहां लोग ऐसी अजीब हरकतें करते हैं जो सुर्खियां बन जाते हैं। कभी डांस तो कभी झगड़ा, दिल्ली मेट्रो में आपने तमाम रंग सोशल मीडिया पर देखें होंगे। यह तो बात रही दिल्ली की लेकिन अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सोशल मीडिया पर अमेरिका के मेट्रो का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक दूसरे को लात घूंसे मारते दिख रहे हैं। यहां एक शख्स ने दूसरे को बस इसलिए पीट डाला क्योंकि वो उसके कंधे पर सिर रखकर सो गया था। हमलावर ने ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर अमेरिकी झंडा बना है।
हमलावर ने 27 साल के युवक को खूब पीटा क्योंकि वो उसके कंधे पर सिर रखकर सो गया था। हमलावर लड़ाई करते वक्त स्पैनिश और इंग्लिश दोनों भाषाओं का इस्तेमाल कर रहा था, वो अपने बगल में सोने वाले शख्स पर भड़क गया और झगड़ा करने लग गया। जब उस युवक दोस्त ने बीच-बचाव करना चाहा तो शख्स ने उसके साथ भी झगड़ा किया। शख्स ने युवक पर तब तक हमला किया जब तक वो बुरी तरह से घायल नहीं हो गया। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।











