CM भूपेश बघेल के खिलाफ कविता

Spread the love

बालोद जिले की संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कविता लिखने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला अस्पताल में कुक अंजलि साहू की कविता अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

महिला ने अपनी कविता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिंदुस्तान का सबसे झूठा नेता बताया और नियमितीकरण की बात को लेकर प्रदेश सरकार और CM पर निशाना साधा। अंजलि के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोली गई कविता के वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया था।

इधर विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुक अंजलि को नोटिस जारी कर दिया गया है। CMHO जेएल उईके ने कहा है कि नोटिस के जवाब के बाद महिला कुक पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानव संसाधन नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कुक अंजलि साहू ने अपनी कविता में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए शासन के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है, जो सिविल सेवा अधिनियम 1965 के नियम के तहत घोर उल्लंघन की श्रेणी में आता है। महिला कर्मचारी को जारी नोटिस में सीएमएचओ ने लिखा है कि आपके द्वारा की गई टीका-टिप्पणी अनुशासनात्मक श्रेणी में आता है, इसलिए आप इसकी वजह बताते हुए जवाब दें।

 

Author