एक गुट ने मोहल्ले में जमकर मचाया आतंक

Spread the love

शहर के कतियापारा इलाके में बुधवार की शाम को युवकों के दो गुट आपस में उलझ गए। इनमें से एक गुट ने मोहल्ले में जमकर आतंक मचाया। एक सेलून में घुसकर तोड़फोड़ की और लोगों से मारपीट की। काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।

कतियापारा में शिव हनुमान मंदिर के पास शिवा श्रीवास का सेलून है। बुधवार शाम 5.30 बजे वह अपने दोस्त सुमित ठाकुर, सोम श्रीवास और पंकज ठाकुर के साथ कृष्ण जन्मोत्सव के लिए मटका बांध रहा था। इसी दौरान सक्षम ध्रुव और उसके दोस्त वहां पहुंचे।​ जिस रस्सी से मटका बांध रहे थे, वह गाड़ी में फंसने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद शिवा और सक्षम के बीच मारपीट हुई। करीब आधे घंटे बाद तरुण, साहिल रजक, आयुष और उसके साथी आए।

इन लोगों ने शिवा के सेलून में तोड़फोड़ की और मारपीट की। काफी देर तक लोगों ने यह आतंक देखा। बाकायदा सीसीटीवी फुटेज में ये सारे आरोपी आतंक मचाते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है, जांच की जा रही है। टीआई उत्तम साहू के मुताबिक दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं की गई है।

 

Author