NH-30 पर दर्दनाक हादसा, कांकेर रोडवेज की बस और कार में जोरदार टक्कर, चालक की मौके पर मौत, मां-बेटा घायल, हालत नाजुक, इलाज जारी

Spread the love

कोंडागांव : राजमार्ग-30 पर रविवार को कोंडागांव के बनियागांव स्थित नीलगिरि प्लाट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की यात्री बस ने कोंडागांव से गीदम जा रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया.
हादसे के समय कार में चालक, एक महिला और उनका बेटा सवार थे। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर के बाद चालक का शव कार में बुरी तरह फंस गया. जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. हादसे में घायल महिला और उनके बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव भेजा गया है.
मृतक और घायल सभी कोंडागांव निवासी बताए जा रहे हैं. खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है.

Author