रायपुर में महिला थाना के पास मिली युवक की खून से लथपथ लाश, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर : राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह महिला थाना के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. साबुत जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया. जिसने घटनास्थल से जरूरी नमूने इकठ्ठा किए. मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है.
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरूआती जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है.
घटना के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दुसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है.

Author