तौरेंगा के पास चलते-चलते फटा टायर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, भीषण सड़क हादसे में जनपद सदस्य समेत चार लोग घायल, इलाज जारी

Spread the love

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के नेशनल हाईवे-130C पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा जुगाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तौरंगा गांव के पास बस्ती से आगे हुआ. जहां गरियाबंद से उरमाल लौट रही एक कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, कार तेज रफ्तार से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी. इसी दौरान अचानक कार का टायर फट गया. टायर फटते ही चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े.
कार में सवार उरमाल निवासी जनपद सदस्य परमेश्वर जैन, परमेश्वर जैन, खेमराज नागेश और नूरेस नागेश समेत चारों युवक उरमाल गांव के निवासी हैं. वे मैनपुर से उरमाल की तरफ लौट रहे थे. और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया. हादसे में चारों को गंभीर चोटें आई हैं.
हादसे की खबर मिलते ही जुगाड़ थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को कार से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. घायलों इलाज जरी है. हादसे की असल वजह कार का टायर फटना बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि लंबी यात्रा से पहले वाहन के टायर और अन्य तकनीकी हिस्सों की अच्छी तरह जांच कर लेना बेहद जरूरी है. थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.

Author