ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, SDRF ने 6 घंटे मशक्कत के बाद निकाला शव, पसरा मातम, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

Spread the love

दुर्ग : दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान पथरिया चौक स्थित ढाबा संचालक संजय ओझा के रूप में हुई है. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक संजय ओझा रोज की तरह सुबह घर से निकले थे. लेकिन ढाबे जाने के बजाय सीधे शिवनाथ नदी पुल पहुंचे. वहां से उन्होंने अचानक नदी में छलांग लगा दी. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया और पुलिस को खबर दी. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी
खबर मिलते ही धमधा पुलिस, नंदिनी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों ने करीब 6 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद संजय ओझा का शव नदी से बाहर निकाला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
बताया जा रहा है कि संजय ओझा पिछले कई साल से ढाबे का संचालन कर रहे थे. उनके मिलनसार स्वभाव की वजह से इलाके में उनकी अच्छी पहचान थी. उनके अचानक इस तरह खुदकुशी कर लेने से परिजन, परिचित और स्थानीय लोग हैरान हैं.
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में ख़ुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Author