नवापारा : रायपुर जिला के नवापारा में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. हाथों में तिरंगा थामे बड़ी तादाद में लोग जब सड़कों पर निकले तो पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा.
तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के उपाध्यक्ष अभिनेष ‘बॉबी’ कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी विजय गोयल, सहप्रभारी नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, देवकर साहेब, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, रायपुर भाजपा नेता सुरेंद्र पाटनी सहित बड़ी तादाद में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए.
यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं की विशेष भागीदारी रही. हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ कदमताल करते विद्यार्थियों ने पूरे आयोजन में देशभक्ति का जोश भर दिया. नगरवासियों ने भी जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया.
गांधी चौक से निकली यात्रा, शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरी
नवापारा में निकली भव्य तिरंगा यात्राभव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत गांधी चौक से हुई. यहां से यात्रा चांदनी चौक, सदर रोड, कुम्हारपारा, सुभाष चौक और गंज रोड होते हुए नेहरू गार्डन के पास स्थित सामुदायिक भवन पहुंची. जहां यात्रा का समापन हुआ. पूरे मार्ग में तिरंगा लहराता रहा और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा.
वीर सपूतों के बलिदान से सुरक्षित है देश – गुरु खुशवंत साहेब
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की रक्षा और स्वतंत्रता की नींव मजबूत की है. आज हम जिस सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं. उसके पीछे हमारे वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान है. उन्होंने कहा कि हमें तिरंगे को केवल एक ध्वज के रूप में नहीं देखना चाहिए. बल्कि इसे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक मानते हुए प्रत्येक घर तक पहुंचाना चाहिए. मंत्री ने नागरिकों से आह्वान किया कि 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लहराएं और पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं. उन्होंने कहा कि जिस उत्साह के साथ हम अपने त्योहार मनाते हैं. उसी उमंग और गर्व के साथ 15 अगस्त और तिरंगा यात्रा को भी राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाना चाहिए.
तिरंगा देश के गौरव, त्याग और बलिदान की पहचान – संजय श्रीवास्तव
नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा सिर्फ कपड़े का एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत के गौरव, त्याग, बलिदान और करोड़ों भारतीयों की एकता की पहचान है. उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं। इसलिए तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है.
नवापारा में निकली भव्य तिरंगा यात्राश्रीवास्तव ने युवाओं और विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि आजादी का उत्सव केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. हमें अपने दैनिक जीवन में राष्ट्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए.
तिरंगा देश की आन, बान और शान – विधायक इंद्र कुमार साहू
नवापारा में निकली तिरंगा यात्राअभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें देश के उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाती है. जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उन्होंने कहा कि “तिरंगा देश की आन, बान और शान है. हमें इसके सम्मान को सदैव सर्वाेच्च रखना है और तिरंगे को कभी झुकने नहीं देना है.” विधायक ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. जब पूरा देश एक तिरंगे के नीचे खड़ा होता है, तब जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाएं पीछे छूट जाती हैं और सबसे ऊपर राष्ट्र की भावना होती है.
विजय गोयल ने जताया आभार
कार्यक्रम प्रभारी विजय गोयल ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नवापारा की धरती पर जिस उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की. वह पूरे नगर की राष्ट्रभक्ति और एकता का परिचायक है.
गोयल ने कहा कि “आज नवापारा की सड़कों पर सिर्फ तिरंगे नहीं लहराए, बल्कि हर दिल में देशभक्ति की भावना दिखाई दी. यह यात्रा किसी एक व्यक्ति या संगठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे नवापारा की सामूहिक भावना और राष्ट्र के प्रति सम्मान का प्रतीक है.” उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों ने जिस उत्साह से भागीदारी निभाई, उसके लिए वे सभी के हृदय से आभारी हैं.
उन्होंने विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, संजय श्रीवास्तव, विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम नारंग सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया. साथ ही कार्यक्रम के सहप्रभारी नागेंद्र वर्मा एवं आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया.
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
तिरंगा यात्रा में युवा नेता किशोर देवांगन, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश ढीढी, भाजपा नेत्री योगिता सिन्हा, पालिका सभापति निर्मला-धीरज साहू, सचिन सचदेव, जागेश्वर यादव, पूजा कंसारी, पार्षद रवि साहू, नम्मुनारायण ध्रुव, लोमेश्वरी साहू, जीना निषाद, एल्डरमैन अन्नपूर्णा देवांगन, मुकुंद मेश्राम, गुलाव राव, कन्हैया साहू, नवलकिशोर साहू, धनमती साहू, माधुरी साहू, प्रसन्न शर्मा, परदेसीराम साहू, मनीष देवांगन, बॉबी चावला, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकित मेघवानी, अनुज राजपूत, वीरेंद्र साहू, देवेंद्र सेन, अयाज रजा के अलावा भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित बड़ी तादाद में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
अल्पाहार की भी रही व्यवस्था
कार्यक्रम के समापन के बाद तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों एवं अन्य लोगों के लिए राइस मिल एसोसिएशन की तरफ से अल्पाहार की व्यवस्था की गई. वहीं तिरंगा झंडे की व्यवस्था मुस्लिम समाज के अय्यूब खत्री एवं उनके साथियों द्वारा की गई.
इसके अलावा तिरंगा रिबन की व्यवस्था दिलीप साहू और तिरंगा कैप की व्यवस्था अभिषेक चौधरी, मुकेश सोनकर, महादेव धीवर एवं उनके साथियों द्वारा की गई। आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी विजय गोयल एवं सह प्रभारी नागेंद्र वर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया.
2026-08-13











