शराब के लिए रुपये नहीं मिला तो फांसी के फंदे पर झूल गया युवक, खबर मिलते ही सदमे में दोस्त ने खा लिया जहर, मचा हड़कंप, इलाज जारी, हालत नाजुक

Spread the love

सरगुजा : छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के थाना रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम देवीगंज में नशे की लत से जुड़ी दो मामलों ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया. शराब के लिए पैसे न मिलने से नाराज 20 साल के युवक फांसी के फंदे पर झूल गया. मौत की खबर सुनने के एक घंटे बाद मृतक का 19 साल के दोस्त ने भी जहर खा लिया. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम देवीगंज निवासी सूरज सिंह पिता बुधाई सिंह उम्र 20 साल पेशे से ड्राइवर था और शराब पीने का आदी था. शराब पीने के बाद सूरज ने घर वालों से दोबारा शराब पीने के लिए पैसे मांगे. परिजनों ने उसे समझाइश देते हुए पैसे देने से मना कर दिया. इससे नाराज होकर सूरज ने घर में फांसी लगा ली.
घटना की खबर पर रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची. मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब पीने के बाद युवक ने परिजनों से दोबारा पैसे मांगे थे. घरवालों द्वारा मना करने पर उसने यह कदम उठाया. मामले की जांच जारी है.
दोस्त की खबर सुनकर खाया जहर, हालत नाजुक
सूरज की मौत की खबर से सुनकर पवन सिंह पिता हरि सिंह उम्र 19 साल ने करीब एक घंटे बाद जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल बलरामपुर लेकर आए. नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। पवन की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Author