गरियाबंद : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस मैदान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया. समारोह में सांसद रूप कुमारी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी. ध्वजारोहण के बाद सांसद रूप कुमारी चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस जवानों की शानदार परेड की सलामी ली. मैदान में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल नजर आया.
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. वहीं देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवारों का भी सम्मान किया जाएगा.
स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, जवान, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी तादाद में नागरिक मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंगों से जिला मुख्यालय का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया.
देवभोग में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन
देवभोग : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के तत्वावधान में 15 अगस्त को बाजार चौक स्थित पहरी मंडप परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया.
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है. वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, देश के विकास एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंजता रहा. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. और राष्ट्रहित, लोकतंत्र की रक्षा और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सोनवानी, लोकेंद्र सिंह कोमर्रा, जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के महामंत्री महेश्वर बघेल, दुर्गा चरण अवस्थी पूर्व उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, भोले मांझी उपाध्यक्ष, आदिवासी जिला कांग्रेस कमेटी शंकर मांझी, युवा कांग्रेस के नवीन सेन, महिला कांग्रेस कमेटी देवभोग की अध्यक्ष श्रीमती दयमंती सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरवासी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
गरियाबंद/मैनपुर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज सभी सरकारी-अर्ध शासकीय कार्यालय और चौक चौराहों में सुबह से ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गया गया और स्कूलों के हजारों बच्चों ने रैली निकाली. नगर सहित क्षेत्र देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया. चारों तरफ भारत माता के जय गगन भेदी जयकारे लगाए. देशभक्ति गीत गाए.
नगर स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल हमर मैनपुर चौक में बिंद्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने गरिमामय माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने तिरंगे को सलामी दी, कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों की शहादत और अदम्य साहस को याद किया. उन्होंने युवाओं को सेना और सुरक्षा बलों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां- क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं. जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा. उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षा व खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विधायक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
समारोह का समापन मिष्ठान वितरण और देश प्रेम के नारों के साथ हुआ। विधायक ने मैनपुर क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया.
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव,नेयाल नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, तनवीर राजपूत, डोमार साहू, गजेन्द्र यादव, लिकेश यादव, लोचन निर्मलकर, खेलन साहू, चित्रांश ध्रुव, पारेश्वर नेताम, थानु पटेल,जाकीर रजा, इम्तियाज मेमन, लोकनाथ साहू, रेवन दिवान सहित बड़ी तादाद में नगरवासी मौजूद रहे.











