रायपुर : पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार को प्रार्थी द्वारा खबर दी गई कि वह 16 चक्का ट्रक न्म्न्र CG21 J 9580 लेकर टाटीबंध क्षेत्र में रुका हुआ था. इसी दौरान शौचालय जाने के लिए ट्रक को खड़ा कर कुछ समय के लिए दूर गया. वापस लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला. चोरी गए ट्रक की अनुमानित कीमत करीब ₹50 लाख बताई गई. जिस पर थाना आमानाका में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस द्वारा बिना देरी किए फौरन टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने ट्रक में लगे GPS की लोकेशन और तकनीकी सबुतों के आधार पर ट्रक का लगातार पीछा किया और संभावित मार्गों पर प्रभावी कार्रवाई की.
पुलिस की त्वरित और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप महज 2 घंटे के भीतर चोरी गए 16 चक्का ट्रक को बरामद कर लिया गया. साथ ही घटना में संलिप्त आरोपी चोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की तत्परता से करीब ₹50 लाख कीमत के चोरी गए वाहन की त्वरित बरामदगी के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई. मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और जांच जारी है.
2026-08-15











