घटारानी में बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंजन पलटा, मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बची नवापारा क्षेत्र से घूमने पहुंचे लोगों की जान

Spread the love

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया. जब पर्यटकों को लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर का सामने वाला इंजन अचानक पलट गया. हादसे के समय ट्रैक्टर की ट्रॉली में करीब 10 से 12 लोग सवार थे. अचानक ट्रैक्टर का इंजन पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ट्रॉली में बैठे लोगों में भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया.
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी लोग बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर नवापारा कठौली का है और लोग घटारानी घूमने पहुंचे थे. हादसे की खबर मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. राहत की बात यह है कि ट्रैक्टर के पलटने के बावजूद किसी बड़े जनहानि की खबर नहीं है.

Author