बेमेतरा : छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा कर दिया. दरअसल एक महिला फांसी के फंदे पर झूल गई. पुलिस पहुंची. महिला को मृत समझ कर घर में ताला जड़ दिया और बाकी की कार्रवाई के लिए बाद में आने की बात कहते हुए वहां से निकल गई.
ज्योग्राफिक मैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना
पुलिस जैसा सोच रही थी. हकीकत में वैसा कुछ भी नहीं हुआ. मर्ग कार्रवाई के लिए वार्ड नंबर 7 में देविका साहू उम्र 44 साल के घर पुलिस जब तकरीबन दो घंटे बाद मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खोलकर देखा तो पुलिस कर्मी भी दंग रहे गए. फांसी के फंदे पर लटकी देविका साहू की सांसे चल रही थी. परिवार वाले उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां महिला को ICU में भर्ती कराया गया है. घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया.
मकान मालिक के मुताबिक महिला कुछ समय से तबीयत खराब होने की वजह से परेशान थी. पड़ोसियों से घर में अनबन की बात भी सामने आई है. फिलहाल महिला ने खुदकुशी की कोशिश क्यों की, इसकी वजह का खुलासा नहीं हो सका है.
महिला बीते 10 सालों से किराए के मकान में अपने 3 बच्चों के साथ रह रही है. उसका पति किसान है. घटना के समय तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे. दोपहर तकरीबन 1:30 बजे महिला ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की.
स्कूल से लौटे बच्चों ने दरवाजा बंद देखा तो उन्होंने मकान मालिक को खबर दी. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची.
महिला को मृत समझकर कमरे में लगा दिया ताला
परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची. महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी. पुलिसकर्मियों ने महिला को बिना डॉक्टरी जांच या नब्ज जांच के मृत मान लिया. इसके बाद कमरे में ताला लगा दिया गया और पंचनामा की कार्रवाई के लिए बाद में लौटने की बात कहकर थाने चले गए. दो घंटे बाद पुलिसकर्मी पंचनामा की कार्रवाई के लिए दोबारा मौके पर पहुंचे. जब कमरे का ताला खोला गया तो महिला की सांसें चल रही थीं. महिला को फौरन प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे ICU में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, उसका इलाज जारी है.
पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामले में लापरवाही के आरोपों की जांच की मांग की जा रही है.
2026-08-21











