शराब दुकान में खूनी वारदात, लाइन में लगने को लेकर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर/सिरगिट्टी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदी स्थित शराब भट्ठी में शराब खरीदने के लिए लाइन में लगने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के साथ जमकर मारपीट की गई. हमले में गंभीर रूप से घायल की मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरदी स्थित शराब भट्ठी में शराब खरीदने के लिए लाइन में लगने के दौरान राकेश प्रजापति का एक युवक से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने राकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में राकेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया.
वारदात के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वारदात की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. घटना से जुड़े सबूत जुटाने के लिए शराब भट्ठी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और घटना की जांच कर रही है.

Author