बेमेतरा : गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन नवागढ़ थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 13 लोग घायल हो गए. जिनमें से 5 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे. सभी श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान नवागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. सभी कबीरधाम जिले के पीपरमाटी गांव के निवासी हैं.
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.
2026-08-30











