चुनाव आयोग ने TMC, CPI और NCP को दिया बड़ा झटका

Spread the love

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। चुनाव आयोग ने टीएमसी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। इसके साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीयवादी कांग्रेस से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है।

उधर, आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया था। कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने फैसले में चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय पार्टी के अनुरोध पर गौर करे।

वहीं, चुनाव आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी है। टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली गई है। केसीआर के नेतृत्व वाली BRS को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई है।

Author