AAP नेता राघव चड्ढा बोले- आपको जश्न मनाने का मौका मिलेगा

Spread the love

AAP नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की दोस्ती टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें हैं. मगर जब इस बारे में एक्ट्रेस या राघव से सवाल किया जाता है, दोनों ही चुप्पी साध लेते हैं. कभी वे शरमाते-मुस्कुराते हुए नजर आए तो फिर कभी इशारों में अपनी बात कहते दिखे. अब एक बार फिर राघव चड्ढा से परिणीति को लेकर सवाल किया गया.

AAP नेता ने दिया बड़ा हिंट

हर बार की तरह इस बार भी AAP नेता ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा. लेकिन एक बड़ा हिंट जरूर दे डाला. परिणीति के सवाल पर मुस्कुराते हुए राघव चड्ढा बोले- आपको जश्न मनाने का मौका मिलेगा. उनका ये कहना था कि फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. क्योंकि सेलिब्रेशन की तरफ हिंट करता राघव चड्ढा का ये जवाब पॉजिटिव अप्रोच देता है. अपने इस बयान में राघव किस जश्न की बात कर रहे हैं, उम्मीद है आने वाले दिनों में ये राज खुल जाएगा.

परिणीति-राघव की होगी सगाई?

हाल ही में जब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी और पति निक जोनस के साथ इंडिया आई थीं, तब कहा गया कि वे बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई की वजह देश लौटी हैं. सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति की अप्रैल के पहले हफ्ते में सगाई होने की खबरें थीं. हालांकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है. प्रियंका विदेश भी लौट चुकी हैं.

दूसरी तरफ, परिणीति और राघव को अक्सर एक दूसरे के साथ डिनर या लंच डेट पर स्पॉट किया जा रहा है. एक्ट्रेस के इन दिनों दिल्ली में चक्कर कुछ ज्यादा ही लग रहे हैं. एयरपोर्ट पर पैपराजी परिणीति से अक्सर राघव चड्ढा संग रिश्ते पर सवाल करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस मुस्कुराकर गाड़ी में बैठ जाती हैं.

दोनों को मिल रही बधाई

परिणीति और राघव जहां अपने रिलेशन पर चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं दूसरे लोग उन्हें पब्लिकली बधाई दे रहे हैं. पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे परिणीति के लिए खुश हैं. आखिरकार ये हो रहा है. उन्होंने एक्ट्रेस को बधाई भी दी थी. दूसरी तरफ, AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर परिणीति-राघव को उनके प्यार और कंपेनियनशिप के लिए मुबारकबाद दी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि राघव और परिणीति एक दूसरे को सालों से जानते हैं. दोनों ने ब्रिटेन में पढ़ाई की है. वर्कफ्रंट पर परिणीति की अपकमिंग मूवी चमकीला और कैप्सूल गिल हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म ऊंचाई थी.

Author