शाहरुख खान की एक झलक के लिए उनके ‘मन्नत’ के बाहर फैंस की भीड़ हमेशा इकट्ठी रहती है. लेकिन, कैसा हो अगर आपको खुद ही उनके आलीशान घर जाने और खुद शाहरुख खान और उनके परिवार से मिलने का मौका मिल जाए. खुशी से चीख उठेंगे या इसे सपना समझकर बस इस में रहना चाहेंगे. हाल ही में ये जबरदस्त मौका मिला, मॉडल नवप्रीत कौर को, जिन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शाहरुख खान के घर जाने और उनकी फैमिली से मिलने का अपना ऐक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने शाहरुख के साथ अपनी सेल्फी शेयर करती हुए अपनी खुशी बयां की है.
नवप्रीत का कहना है कि शाहरुख से मिलकर जैसे उनका सपना पूरा हो गया. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन बताया है. नवप्रीत ने बताया कि कैसे मन्नत में उनकी खातिरदारी हुई. शाहरुख ने उनके लिए पिज्जा बनाया और अबराम ने एक नैपकिन पर उन्हें अपना ऑटोग्राफ दिया. अपने पोस्ट में नवप्रीत ने पूरी खान फैमिली और उनके बिहेव के बारे में बताया है. साथ ही उनका यह भी कहना था कि वह इस याद को हमेशा अपने पास संजोकर रखने की बात कही है.
नवप्रीत ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मैंने खुद से वादा किया था कि मैं इसे कभी पोस्ट नहीं करूंगी, लेकिन अपने तक सीमत रखने के लिए ये याद बहुत कीमती है. मन्नत में मेरा दिन सबसे ज्यादा ब्लेस्ड रहा. किंग, शाहरुख खान ने खुद मेरे लिए पिज्जा बनाया, वो भी वेज, क्योंकि कुछ पंजाबी वेज भी होते हैं. जब तक मैं उनके घर में थी, मुझे लगातार लग रहा था जैसे मैं सपना देख रही हूं और कोई आकर मुझे जल्दी ही उठा देगा. लेकिन, मैंने खुद को शांत रखने की पूरी कोशिश की. मैं खुशी से झूमने जैसा महसूस कर रही थी.’
‘मैं खान फैमिली के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठी थी. पूजा ददलानी (शाहरुख खान की मैनेजर) भी हमारे साथ थीं. मैंने वॉशरूम का रास्ता पूछा तो शाहरुख चेयर से उठे और मुझे वॉशरूम तक खुद लेकर गए. एकदम नरम मिजाज, इस मोमेंट पर तो मेरा चिल्लाने जैसा महसूस कर रहा था. लग रहा था जल्दी से जाऊं और वॉशरूम में जाकर तेज से चीखूं. मैं वॉशरूम गई और चीखी भी, लेकिन बिना आवाज किए. फिर डाइनिंग टेबल पर आई और पिज्जा का एक स्लाइस खाया. क्योंकि मेरा सारा पेट तो एक्साइटमेंट से ही भर गया था.’
View this post on Instagram
नवप्रीत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘गौरी खान डार्लिंग हैं. अबराम मेरे नए बेस्टफ्रेंड बन चुके हैं. हालांकि, मुझे पता है कि कुछ दिनों बाद मैं उन्हें याद नहीं रहने वाली. आर्यन जैंटलमैन हैं, एकदम स्वीटहार्ट. एंग्री यंग मैन लुक्स वाले और सुहाना बहुत ही क्यूट हैं. पूजा, अपने आप में आयकॉनिक हैं. मैं तो अब तक यकीन नहीं कर पा रही हूं कि मैं शाहरुख खान के घर मन्नत गई. अब तक ये मुझे किसी सपने जैसा लग रहा है.’









