भारतीय एंटरप्रन्योर और शादी डॉटकॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ट्विटर से अपने ब्लू टिक बैज के हटने के बाद एलन मस्क से खफा हो गए हैं. एलन मस्क के फैसले से असहमति जताते हुए अनुपम मित्तल ने उन्हें ‘सजा’ देने की तैयारी की है. अपनी निराशा व्यक्त करते हुए अनुपम मित्तल ने लिखा कि वह अपने टेस्ला कार खरीदने की योजना को रद्द कर देंगे.
अनुपम मित्तल ने लिखा कि वे टेस्ला कार खरीदना चाहते थे, लेकिन अब उन्होंने अपने इस प्लान को रद्द कर दिया है. मित्तल के इस ट्वीट से यूजर्स हैरान थे और उन्होंने ब्लू बैज के लिए भुगतान करने की सलाह दी. कुछ लोगों ने तो उनके शादी डॉट कॉम के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन चार्ज की भी याद दिला दी. इसके अलावा कई लोगों ने शिकायत नहीं करने की भी सलाह दी.
दिग्गजों के ब्लू चेकमार्क हुए गायब
कुछ दिन पहले ही ट्विटर से ब्लू बैज वेरीफाई यूजर्स के अकाउंट से गायब हो चुके थे और सब्सक्रिप्शन चार्ज देने पर ही ये सर्विस बहाल की जाएगी. कई भारतीय सेलिब्रिटीज जैसे क्रिकेटर विराट और सचिन तेंदुलकर, अभिनेता शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट और राजनेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सत्यापित ब्लू टिक को खो दिया था. हालांकि भुगतान करने के बाद ये सर्विस बहाल की गई.
Am cancelling my planned purchase of a Tesla … ticked off 😤
— Anupam Mittal (@AnupamMittal) April 23, 2023
इन लोगों के पास है टेस्ला की कारें
टेस्ला कारों की बात करें तो इसकी कोई फ्रेंचाइजी भारत में नहीं खोली गई है. यहां पहले से ही कई भारतीय हैं, जो इस वाहन के मालिक हैं. भारत में एस्सार ग्रुप के सीईओ प्रशांत रुइया, भारत में टेस्ला कार खरीदने वाले पहले व्यक्ति हैं. अभिनेता रितेश देशमुख भी टेस्ला के कार के मालिक हैं. इसके अलावा मुकेश अंबानी के पास भी ये कार है.
ब्लू बैज के लिए कितना चार्ज
अगर कोई यूजर्स ट्विटर ब्लू टिक के लिए अप्लाई करता है तो उसे मंथली मोबाइल के लिए 900 रुपये प्रति महीने और 650 रुपये वेब यूजर्स के लिए देने होंगे. मेंबरशिप लेने के बाद ये सर्विस लागू कर दी जाएगी.








