जॉन अब्राहम आजकल शाहरुख खान की फिल्म पठान की सफलता को लेकर बेहद खुश हैं. फिल्म में निगेटिव रोल निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है. जिम के किरदार में वह खूब तारीफें बटोर रहे हैं. बता दें कि जॉन कई बार इस बात का इशारा दे चुके हैं कि वह फिल्मों को बेहद सावधानी के साथ चूज करेंगे. वह आने वाले समय में कैसी फिल्में करेंगे, इस बारे में भी फैंस को हिंट दे चुके हैं. पहले ऐसी खबरें रही हैं कि फिल्म पठान की सफलता के बाद जॉन अगले 2 सालों के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करेंगे. वह ज्यादा से ज्यादा एक्शन फिल्में करेंगे. अब लगता है कि जॉन की ये बातें सच साबित होने वाली हैं. एक्टर को लेकर जो खबरें आ रही हैं उससे यही लगता है कि वह अपने अपने 19 साल पुराने वाले दौर में जाने वाले हैं.
बता दें कि आज से करीब 19 साल पहले संजय गाधवी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धूम’ (Dhoom) जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी तो फिल्म ने गदर मचा दिया था. फिल्म में जॉन अब्राहम कबीर के रोल में निगेटिव रोल प्ले किया था. फिल्म में उनका लुक और उनकी बाइक सबके लिए जुनून बन गई थी. यह फिल्म 2004 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी.
फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था. एक बार उन्होंने बताया था कि यह फिल्म 1 करोड़ से भी कम की लागत में बनी थी जो कई मायनों में गेम चेंजर रही है. यशराज की ये एक फुल फ्लेज्ड एक्शन मूवी बनी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 71 करोड़ का कारोबार किया था. हालांकि अब अगर फिल्म बनेंगी तो स्वभाविक है कि इसकी लागत ज्यादा होगी. इसका टोटल बजट 1 करोड़ से कहीं ज्यादा हो सकता है.
बार फिर से अपने पुराने अंदाज को दोहराएंगे
‘धूम’ फिल्म की सफलता के बाद इसके 2 और भी पार्ट आए. अब लंबे वक्त से इसकी चौथी किस्त की खबरें हैं. चौथी किस्त को लेकर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो धूम-4 में जॉन एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज को दोहराएंगे. यश राज फिल्म्स अपनी पॉपुलर फ्रेंजाइजी धूम के चौथे पार्ट में जॉन अब्राहम को बतौर विलेन कास्ट करने के प्लान में है.
जॉन और YRF में रोजाना हो रही हैं मीटिंग्स
रिपोर्ट में सोर्स के जरिए बताया गया है कि इस साल की शुरुआत में जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान की फिल्म पठान में अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया. मेन विलेन के रूप में ऑडियंस ने उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया. इसलिए अगर यश राज फिल्म्स उन्हें फिर से निगेटिव रोल में लेना चाहता है. पिछले कुछ दिनों से YRF में रोजाना मीटिंग्स हो रही हैं और जॉन को कई मौकों पर इन मीटिंग्स में देखा गया है.
10वीं बार बनेगें विलेन?
रिपोर्ट्स से लगता है कि जॉन अब सचमूच में एक्शन फिल्मों को करने पर ही जोर दे रहे हैं. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. अब ये खबरें सच साबित होती हैं और जॉन फिल्म करने को राजी होते हैं तो ये 10वीं बार होगा जब विलेन के रोल में जॉन पर्दे पर फिर अपना एक्शन दिखाएंगे. बता दें कि इससे पहले जॉन फिल्म धूम (2004), पठान (2023), रेस 2 (2013), न्यूयॉर्क (2009), जिंदा (2006), शूटआउट एट वडाला (2013), एक विलेन रिटर्न्स (2022), मुंबई सागा (2021) और मदहोशी (2004) में दमदार निगेटिव रोल प्ले कर चुके हैं. इन सभी फिल्मों में उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी.









