रानी मुखर्जी की ऑन स्क्रीन बेटी का बदल गया है पूरा लुक

Spread the love

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और रानी मुखर्जी ( Rani Mukerji ) की फिल्म ‘तारा रम पम’ और अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी को शायद ही फैंस कभी भूल पाए. इस फिल्म का हर किरदार आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है. इस फिल्म के कॉमेडी सीन देखकर लोग आज भी हंस पड़ते हैं. लेकिन क्या आपको वह सीन याद है जिसमें एक क्यूट बच्ची बाबू राव से केला मांगती है. अब बड़े होकर इस बच्ची का लुक पूरी तरह से बदल चुका है. शायद उनकी फोटो देखकर आप पहचान भी ना पाए.

फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल में भी कई बच्चे अपने किरदारों से ऐसी छाप छोड़ जाते हैं उन्हें भूलना मुश्किल नहीं नामुमकिन सा हो जाता है. फिल्म हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी का एक सीन फैंस आज भी काफी पसंद करते हैं. जिसमें बाबु भईया से एक क्यूट लड़की केला मांगती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि उस सीन में दिखी बच्ची आज 26 साल की हो चुकी हैं. वह इतनी खूबसूरत हो गई हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है. यकीनन उनकी तस्वीर देखकर आप भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे.

बदल गया क्यूट सी बच्ची का लुक
फोटो में नजर आ रही ये लड़की वहीं क्यूट बच्ची है जो साल 2007 में आई फिल्म ‘तारा रम पम’ में रानी मुखर्जी की ऑन स्क्रीन बेटी बनी है. एक्ट्रेस एंजलिना इदनानी जितनीक्यूट तब थी उससे कई ज्यादा खूबसूरत वह आज हैं. उन्हें फिर हेरा फेरी में ही नहीं तारा रम पम में अपने किरदरा और मासूमियत से उन्होंने फैंस का खूब प्यार मिला था. वही क्यूट बच्ची आज बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हो गई हैं.

आज भी उतनी ही मासमू हैं एक्ट्रेस
सोशल मीडिया पर एंजलिना काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंडियन और वेस्टर्न लुक से फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं. वहीं फैंस उनके पोस्ट पर फैंस फायर और हार्ट इमोजी शेयर करते रहते हैं. एक्ट्रेस की क्यूट तस्वीरों पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं.

बता दें, 30 अक्टूबर 1997 को जन्मी एंजलिना इदनानी दो फिल्मों में नजर आई थीं. साल 2006 में आई फिर हेरा फेरी में और दूसरी साल 2007 में आई सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ता रा रम पम में. इन दोनों ही फिल्मों उन्हें अपने किरदार से खूब वाहवाही मिली थी.

 

Author