गठिया का दर्द बहुत ही कष्टकारण दुख है. आमतौर पर बुजुर्गो में होने वाला यह दर्द जोड़ों में सूजन बढ़ने से होता है. जब जोड़ों के नीचे हड्डियों के बीच कार्टिलेज खत्म होने लगता है तब गठिया की बीमारी होती है. गठिया की बीमारी तब होती है जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है. यूरिक एसिड प्रोटीन बनने के दौरान उसके बाय प्रोडक्ट के रूप में बने प्यूरिन से बनता बनता है. प्यूरिन जब टूटता है तो यह यूरिक एसिड बनता है. आमतौर पर अतिरिक्त यूरिक एसिड किडनी में फिल्टर होते हुए पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल आता है. लेकिन जब यूरिक एसिड ज्यादा होने लगता है या यूरिक एसिड को बढ़ाने वाले फूड का ज्यादा सेवन किया जाता है तब यूरिक एसिड पूरी तरह से किडनी से नहीं छनता जिससे यह बढ़ने लगता है. हालांकि अगर डाइट पर कंट्रोल किया जाए तो गठिया की बीमारी में दर्द से आसानी से राहत पाई जा सकती है. कुछ ऐसे कमाल के हर्ब्स भी हैं जिनकी मदद से गठिया के दर्द से आराम मिलता है.
1. मेथी के दाने- फूडएनडीटीवी ने डॉ. मीनाक्षी शर्मा के हवाले से बताया है कि मेथी के दाने में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है जो गठिया के दर्द से स्थायी राहत दिला सकते हैं. इससे जोड़ों के पास सूजन कम होती है. इसे रात में भिंगोकर सुबह-सुबह सेवन करने से फायदा होता है.
2.लहसुन- गठिया को कंट्रोल करने में लहसुन बेहद लाभकारी है. यह शरीर में अतिरिक्त यूरिक एसिड को फ्लश आउट कर देता है. लहसुन को छीलकर इसे बारीक काट लें और इसका गुड़ के साथ सेवन करें. लहसुन का नियमित सेवन गठिया को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है.
3. अजवायन और अदरक- अजवायन और अदरक शरीर से पसीना निकालने में मदद करते हैं. यही कारण है दोनों का एक साथ सेवन शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को निकाल देता है. अदरक एंटी-इंफ्लामेटरी गुण से भरपूर है. आधे चम्मच अजवाइन में थोड़ी सी अदरक काट कर डाल दें और इसे थोड़ी देर बॉयल कर इसे ठंडा करें और सेवन करें.
4. अरंडी के तेल- गठिया के दर्द में अरंडी के तेल से जोड़ों पर मालिश करें या जहां-जहां गठिया का असर है वहां-वहां मालिश करें. यह प्रभावित जगहों से टॉक्सिन को बाहर करता है और दर्द से तुरंत राहत दिलाता है.
5. धनिया- धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो गैस्ट्रोइंटेसाइनल ट्रैक्ट को मजबूत बनाते हैं. इससे यूरिक एसिड का लेवल आंत में ही कम होने लगता है. धनिया को पानी में भिंगोने के लिए दे दें और उसका सुबह सेवन करें, गठिया के दर्द से राहत मिलेगी.











