सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति के घर में तुलसी का पौधा लगा होता है. तुलसी में ना सिर्फ औषधीय गुण पाए जाते हैं बल्कि इसके ज्योतिषी उपाय से अनेक तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. आपने अभी तक तुलसी के पौधे और तुलसी की पत्तियों के माध्यम से होने वाले ज्योतिषी उपायों के बारे में सुना होगा. परंतु आज के इस पार्टिकल में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा हमें तुलसी की लकड़ी से होने वाले ज्योतिषी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे मनुष्य को अनेक तरह की समस्याओं से छुटकारा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.
तुलसी की लकड़ी के ज्योतिषी उपाय
दूर होगी नकारात्मकता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी की लकड़ी का उपयोग नहाने के पानी में करने से नकारात्मकता दूर हो सकती है. इसके लिए अपने नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी का थोड़ा सा टुकड़ा तोड़कर डाल लें और उस पानी से स्नान करें.
हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी डालकर स्नान करते हैं तो आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है. इसके अलावा आपके जीवन में आ रही अनचाही परेशानियों से भी आप छुटकारा पा सकते हैं.
मानसिक शांति के लिए
यदि कोई व्यक्ति किसी तरह के तनाव में है और मानसिक शांति प्राप्त करना चाहता है तो उस व्यक्ति को अपने नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी डाल लेना चाहिए. इस उपाय से मानसिक शांति मिलेगी साथ ही तनाव भी दूर होगा.
इस विधि से करें उपयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी की लकड़ी से स्नान करने के लिए नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी थोड़ी देर डालकर छोड़ दें उसके बाद उसे निकालकर साफ जगह पर रख दें. अब इस पानी से स्नान करें. ध्यान रहे तुलसी की लकड़ी को भूलकर भी बाथरूम में ना छोड़े.
इस दिन करें ये उपाय
तुलसी की लकड़ी के ये उपाय आप किसी भी अमावस्या पर कर सकते हैं. अमावस्या के दिन इन उपायों को करने से मनुष्य का भाग्य चमक सकता है. उसको हर कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है. इसके अलावा उनको अपने जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी.










