कुंडली में कमजोर है शुक्र ग्रह, मजबूत करने के लिए करें 3 उपाय

Spread the love

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रह किसी ना किसी चीज का प्रतिनिधित्व करते हैं. सारे ग्रहों को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है. इसी क्रम में ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वैभव और विलासिता का ग्रह कहा जाता है. यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है तो वह व्यक्ति हर तरह के भोग, विलासिता और रॉयल लाइफ को एंजॉय करता है. वहीं यदि कुंडली में मौजूद शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में है तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यदि आपकी कुंडली में भी शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में है तो कुछ ऐसे काम है जिन्हें करने से बचना चाहिए. वे कौनसे काम हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

1. ना लें सफेद चीजों का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर है तो भूल कर भी आपको किसी भी व्यक्ति से शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान नहीं लेना चाहिए. यहां तक कि शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तु भी उपहार में स्वीकार ना करें.

2. काले वस्त्रों से बचें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में है तो ऐसे लोगों को शुक्रवार के दिन काले वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए. जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर होता है उनके विवाह में देरी हो सकती है.

3. ना करें मांस मदिरा का सेवन
यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे जातकों को मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. खासतौर पर मंगलवार शुक्रवार और गुरुवार के दिन इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए.

4. गरीब लोगों को ना सताएं
यदि आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में है तो ज्योतिष शास्त्र कहता है कि भूलकर भी किसी गरीब या निरीह पशु को परेशान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपको शुक्र के दुष्प्रभाव का भी सामना करना पड़ सकता है.

कैसे करें शुक्र को मजबूत

1. शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत करना चाहिए और कम से कम इस व्रत को 11 शुक्रवार जरूर करें.

2. जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में है ऐसे लोगों को अपने आसपास मौजूद प्रत्येक महिलाओं का सम्मान करना चाहिए. इसके अलावा घर में काम करने वाली महिला को शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना सर्वोत्तम माना गया है.

3. इस मंत्र का करें जाप कमजोर शुक्र को मजबूती देने और अनेक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से ‘ओम शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करना सर्वोत्तम माना गया है.

 

Author