वो ‘खलनायक’, जो कभी बना मुन्ना भाई तो कभी रघु बन किया मुंबई पर राज, चर्चा में रहे संजय दत्त के ये दमदार किरदार

Spread the love

संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार सितारों में से एक हैं. वह हीरोगिरी के साथ कई फिल्मों में अपनी खलनायकी से भी लोगों को दिल जीत चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे रोल किए हैं, जिन्हें भूल पाना नामुमकिन हैं. इस लिस्ट में ‘खलनायक’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

सुभाष घई की फिल्म ‘खलनायक’ में संजय दत्त ने निगेटिव रोल किया था. फिल्म की कहानी और गानों की जमकर तारीफ हुई, लेकिन सारी लाइमलाइट संजय दत्त ने अपनी एक्टिंग से लूट लिए थे. ‘खलनायक’ में संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने भी काम किया था.

फिल्म ‘वास्तव’ में संजय दत्त ने मुंबई के डॉन का किरदार का निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. इसमें उन्होंने रघु नाम के लड़के का रोल प्ले किया था, जो मजबूरी में बंदूक उठा लेता है और फिर मुंबई पर राज करता है. फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर थे.

राजकुमारी हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ को लोगों से बहुत प्यार मिला. इसमें अपनी परफॉर्मेंस से संजय दत्त ने सबका दिल जीत लिया था. ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में संजय दत्त के काम को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

‘अग्निपथ’ फिल्म में कांचा चीना का रोल निभाकर संजय दत्त ने लोगों के होश उड़ा दिए थे. बाल्ड लुक और दमदार बॉडी में संजय दत्त बेहद खतरनाक लगे. फिल्म में उनके सामने ऋतिक रोशन भी फीके नजर आए थे. कई लोग सिर्फ संजय दत्त की वजह से इस फिल्म को थिएटर पहुंचे थे.

साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में संजय दत्त का किरदार काफी चर्चा में रहा. उन्होंने मूवी में अधीरा का रोल निभाया था जिसकी रॉकी भाई (यश) से टक्कर होती है. इसमें उनके दमदार लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था.

Author