डिंपल कपाड़िया आज अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने टीनएज में बॉलीवुड में एंट्री मार दी थी. अपने इतने सालों के करियर में डिंपल ने सिल्वर स्क्रीन पर एक से एक दमदार रोल निभाए हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है. यहां पर देखें उनकी फिल्मों की लिस्ट.
बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया पिछले कई सालों से अपने फैंस को फिल्मों के माध्यम से एंटरटेन कर रही हैं. आज उनका जन्मदिन है. इस खास मौके पर हम आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें वह दमदार भूमिकाओं से फैंस का दिल जीत चुकी हैं.
कुछ समय पहले डिंपल कपाड़िया की वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो स्ट्रीम हुई, जिसमें उन्होंने रानी बा का किरदार निभाया है. इस सीरीज में डिंपल ने अपने करियर की सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी है. रानी बा के रोल में वह बेधड़क अपने दुश्मनों पर बंदूक चलाती है.
डिंपल कपाड़िया ने फिल्म बॉबी से अपने करियर की शुरुआत की थी. 15-16 की उम्र में उन्होंने अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म के लिए डिंपल कपाड़िया ने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था.
रमेश सिप्पी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म सागर में डिंपल कपाड़िया ने रेस्टोरेंट ऑनर की भूमिका निभाई थी. ये एक लव ट्राएंगल फिल्म थी, जिसमें डिंपल कपाड़िया के काम को खूब सराहा गया था.
इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया में एक जर्निलस्ट की भूमिका निभाई थी, जो गलत के खिलाफ निर्भीक होकर खबर लिखती है. फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आईं, लेकिन उनके काम की जमकर तारीफ हुई.
डिंपल कपाड़िया की फिल्म रुदाली साल 1993 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने शनिचरी नाम की महिला का रोल किया था. इस मूवी में राजस्थान की उन महिलाओं का दर्द बयां किया गया था, जो बड़े घरों में किसी की मौत होने पर उस घर में जाकर रोने का काम कई पुश्तों से करती हैं.
डिंपल कपाड़िया ने इस फिल्म में एक अधेड़ उम्र की तलाकशुदा महिला का रोल किया था, जिसे कम उम्र के सिद्धार्थ (अक्षय खन्ना) से प्यार हो जाता है, लेकिन वह अपनी फीलिंग शेयर करने से हिचकिचाती है.
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म पठान में डिंपल कपाड़िया ने शाहरुख खान की बॉस का रोल प्ले किया था. इसमें भी उन्होंने दमदार एक्टिंग की.








